25 Oct 2022 को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, यह सूर्य ग्रहण आपकी राशी पर क्या प्रभाव डालेगा आईये जानते है,
दिवाली के आसपास के समय में पड़ने के कारण इसे दुर्लभ और खास माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ता है। साधारण शब्दों में कहें तो कभी-कभी सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है जिसकी वजह से रोशनी रुक जाती है और धरती पर कुछ समय के लिए साया फैल जाता है। इसी खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन ही घटित होता है, लेकिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण का असर पृथ्वी के सभी जीव जंतुओं पर पड़ता है। इस घटना को नकारात्मक प्रभाव देने वाली अवधि माना गया है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। (Solar Eclipse in India 25 Oct 2022- 25 अक्टूबर को भारत में लगने वाला सूर्य ग्रहण)
सूर्य ग्रहण को देश के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह ग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 4:29 पर शुरू होगा और 5:42 पर समाप्त हो जाएगा। इसे भारत के अलावा यूरोप अफ्रीका महाद्वीप का उत्तर पूर्वी भाग एशिया का दक्षिण पश्चिमी भाग और अटलांटिक में भी देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है और ग्रहण खत्म होने के बाद ही समाप्त हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में कोई भी शुभ या मंगल कार्य नहीं किया जाता। ग्रहण काल से पहले बने भोजन में हमेशा तुलसी के पत्ते डालतेहैं। इस दौरान तुलसी के पौधे को छूना भी मना होता है। सूतक काल के दौरान भोजन बनाने और खाने दोनों से ही परहेज करना चाहिए।
खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कई सावधानियां बरतनी चाहिए क्योंकि इसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ता है। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिला घर से बाहर ना निकले और ना ही सुई कैंची, चाकू आदि का उपयोग करें। धार्मिक दृष्टिकोण से सूतक काल के दौरान देवी देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श करना बेहद अशुभ माना जाता है।
इस दौरान मल मूत्र विसर्जन यानि शौच जाने की भी मनाही होती है। इसलिए इस अवधि के दौरान इन कार्यों को करने से बचें। साथ ही इस समय दातों की सफाई और बालों में कंघी करने से भी बचें। सूर्य ग्रहण के समय इस मंत्र का जाप करें।
सूर्य ग्रहण काल में किया जाने वाला महामंत्र
मंत्र है ॐ आदित्याया विद्महे दिवाकराए धीमहि तन्नो सूर्य प्रचोदयात्।
ग्रहण समाप्त हो जाने के तुरंत बाद घर को शुद्ध जरूर करें। घर के मुख्य द्वार और घर के कोने कोने पर गंगाजल का छिड़काव करें। ग्रहण के बाद स्नान करें और पूजा स्थल की सफाई के साथ-साथ देवी देवताओं की मूर्तियों का गंगाजल से शुद्ध करण करें। इसके अलावा ईश्वर की आराधना ध्यान करते हुए दान पूर्ण करें। पूजा में सूर्य देव की आराधना जरूर करें।
अंत में ग्रहण काल की समाप्ति पर केवल ताजा भोजन ही बनाए दीवाली पूजा पर इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा। लेकिन साल का यह अंतिम सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। इसका प्रभाव मौसम सहित राजनीति पर भी दिखेगा।
इस सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा , तो ग्रहण के दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है और कुछ राशियों के जातक धन दौलत पाकर मालामाल बनने वाले हैं।
इस सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव कुल छः राशि के जातकों को देखने को मिलेगा। गृह – सौख्य, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में। वृद्धि के साथ ही अपार धन लाभ इन्हें संभव है। इनमें से कोई लखपति तो कोई करोड़पति बनना तय है। जानते हैं उन राशियों के बारे में।
शुभ प्रभाव में आने वाली राशिया है – मेष , सिंह , कन्या , मकर , कुम्भ और मीन |
मेष राशि 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा और यह ग्रहण मेष राशि वालों के लिए बेहद ही शुभकारी साबित होने वाला है। इस दौरान इन जातकों को मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। साथ ही अपार धन प्राप्ति के भी योग हैं। आपको इस समय में आकस्मिक धन मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति मिल सकती है या कहीं पहले निवेश किया है। उसका लाभ मिल सकता है या लॉटरी भी लग सकती है, बोनस मिल सकता है। कहीं ना कहीं से धन मिलना तय है। कितना वह आपके कर्म तय करेंगे। कहीं रुके अटके के पैसे वापस मिल सकते हैं। रुके हुए कार्य बन सकते हैं आसपास के काल में परिवार के किसी सदस्य की शादी तय हो सकती है। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान के कार्य होंगे। बच्चों के प्रति आप ज्यादा संवेदनशील होंगे तो यह सूर्य ग्रहण आपके लिए अर्थ पूर्ण तरीके से लाभकारी साबित होगा। इस दोरान सूर्य देव की उपासना अवश्य करें।
सिंह राशि सिंह राशि के जातकों को आर्थिक दृष्टि से यह समय बेहद अनुकूल है। आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखने में कामयाब हुए तो धन संचय भी होगा और धन अपार धन को कीजिएगा। धन बड़ों की श्रेणी में आ जाओगे। अगर आप व्यापार के क्षेत्र में है तो आप अपने व्यापार को विस्तार देने के उद्देश्य से खर्चे कर सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले उस पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श अवश्य करें। नौकरी कर रहे लोगों को इस काल में अपने सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा जो हंसी खुशी कार्य पूर्ति और आनंद आई अनुभव दिलाएगा। आसपास के समय में पदोन्नति या वेतन वृद्धि संभव है तो धन आगमन किसी न किसी रूप में होने ही वाला है बस अपने पास। जमीन पर ही रखें, मन को काबू में रखें। होश में रहकर धन संचय करें।
कन्या राशि कन्या वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण अतिउल्लास लेकर आ रहा है। व्यापार में लाभ मिलेगा जिन्होंने भूमि या शेयर में पैसा लगा रखा है। उन्हें भी इस समय लाभ मिलने की संभावना है। इसलिए अपने चारों ओर ध्यान बनाए रखें। मौके आते जाएंगे। पकड़ने से चुके नहीं। उचित समय पर लिया उचित निर्णय आपको बड़ा धनवान बना सकता है। नौकरी से किसी कारण मोह भंग हो सकता है। लेकिन जल्दबाजी में नौकरी ना छोड़े ग्रहण की तरह ही यह स्थिति होगी। धैर्य रखें। कुछ समय में परेशानियां दूर हो जाएंगी। किसी भी निर्णय को लेने से पहले उस पर अच्छे से सोच लें। जल्दबाजी न करें। किसी रिश्तेदार की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा। किसी पारिवारिक दोस्त का घर में आगमन हो सकता है।
मकर राशि मकर वालों के लिए यह ग्रहण का समय कई मायनों में खुशियों के आगाज का समय है। आप शनि की साढ़ेसाती से परेशान चल रहे थे। लेकिन अब शनि आपकी राशि में वक्री से मार्गी हो जाने वाले हैं। अब तक के सारे शुभ कर्मों के शुभ फल मिलते जाने वाले हैं। आपने झेली हुई परेशानी या कष्ट सब का अंत होने का समय आ रहा है। आपको व्यापार के क्षेत्र में आकस्मिक धन मिलने के संकेत है। इसलिए अपना ध्यान उस और बनाए रखें। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे। पहले कभी नहीं मिला। इतना धन आपको मिल सकता है। सब चमत्कारी रूप से होता जाएगा। आप खुशी से फूले नहीं समा। एंगे लेकिन साथ ही सावधान रहने की भी आवश्यकता है। बाजार में आपको लेकर नकारात्मक छवि बन सकती है। आपके शत्रु आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं, परंतु अपने स्वभाव को मित्रता पूर्ण रखें। कटु वचन कहने से बचें। कला के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को किसी के द्वारा उचित मार्गदर्शन मिल सकता है। जिससे भविष्य उज्जवल बनने की संभावना है। नौकरी कर रहे लोगों को अपने लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन अनदेखी करने पर आपके हाथ से निकल भी सकते हैं। संतान का व्यवहार परेशानी की वजह बन सकता है। बाकी परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा। आपको अपने ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बस क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम रखें। मानसिक शांति भी मिल सकती है।
कुंभ राशि सूर्य ग्रहण कुंभ राशि के लिए भी शुभ कार्य साबित होगा। इन जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस समय में परिवार में नयी खुशी आ सकती है जिससे सभी का मन आनंदित रहेगा। आपके जीवन में यात्रा का योग बन रहा है। परिवार जनों की ओर से आपको भरपूर साथ मिलेगा जो आपके काम में सहायक सिद्ध होगा। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो इस समय काम का बोझ कम होगा जिससे आप अपना समय अन्य कार्यों में दे पाएंगे। इस काल में आप अपना व्यापार या कुछ नया काम शुरू करने का विचार भी कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी है तो आपके लिए यह पूरा महीना ही उत्तम रहेगा और ग्रहण का समय उस पर चार चांद लगा देगा क्योंकि इस समय में आप अच्छा खासा धन अर्जित कर सकते हैं। व्यापार में अचानक वृद्धि देखने को मिलेगी। आसानी से जबरदस्त धन का आगमन होगा। आप मालामाल बन जाएंगे। सहकर्मियों का साथ आपकी उन्नति में सहायक होगा। किसी समस्या को अपने ऊपर हावी ना होने दें। तथा उस का डटकर सामना करें। वक्त आपका है
मीन राशि मीन वाले इस सूर्य ग्रहण का मिला जुला लाभ पा सकते हैं। मान सम्मान प्रतिष्ठा में थोड़ी बहुत हानि हो सकती है। परंतु धन के मामले में आपका भाग्य जोरों पर है। आप अपने क्षेत्र में कामयाबी के नए झंडा गाड़ेंगे। अभूतपूर्व धन की प्राप्ति होगी। आपके पुराने निवेश से भी आप को लाभ मिलने के संकेत है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने लिए नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आपके नए समझौते होंगे लेकिन कोई भी धन संबंधी निर्णय लेने से पहले बड़ों से विचार-विमर्श अवश्य कर ले । नौकरी कर रहे लोगों को ऑफिस की राजनीति से दूरी बना कर रखना होगा। अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगा।
आपको करोड़पति बनते देर नहीं लगेगी तो तो इन 6 राशियों का भाग्य सूर्य ग्रहण के साथ चमकने वाला है। जीवन पर लगा ग्रहण दूर होने वाला है। अंधकार समाप्त होकर अब खुशियों की रोशनी आपके जीवन में आने वाली है।
वह छः रशिया जिन को इस सूर्य ग्रहण से लाभ के स्थान पर हानि की सम्भावना है वह है – वृषभ, मिथुन , कर्क , तुला , वृश्चिक, धनु
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण परेशानी का कारण बन सकता है। सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती है। सूर्य ग्रहण के प्रतिकूल प्रभाव का असर कम करने के लिए कुछ उपाय आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे। सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद सूर्य से संबंधित दान जैसे कि गेहूं, मसूर की दाल, तांबा आदि का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ कर ले। अपने गुरु मंत्र का जाप करना सबके लिए लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि के लिए भी यह सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। निर्णय सोच-समझकर ही लें। भाग्य आपके साथ नहीं है। अनाप-शनाप खर्चों से बचें।
कर्क राशी जातको के आत्मविश्वाश में कमी आयेगी , जिसके कारण अत्यधिक क्रोध व् तनाव पूर्ण अनुभव होगा ।
तुला राशि में है इसलिए इस राशि पर ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। आपको आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती। खासकर ह्रदय रोग से बाधित तुला जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण धन और रिश्तो के मामले में नुकसान का कारण बन सकता है। आमदनी में कमी आ सकती है, धन की हानि हो सकती है। परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।
धनु राशी जीवन साथी के स्वस्थ में समस्या आ सकती है , चिकित्सा कार्यो में खर्च बढ़ सकते है , नौकरी में भी परिवर्तन की सम्भावना है , छोटे भाई या बहन के साथ अनबन हो सकती है कृपया स्वयं के स्वस्थ का अधिक ध्यान रखे ।
Conclusion उपरोक्त दी गयी सभी जानकारी ग्रहों की चाल और उनकी प्रकर्ति और ग्रहण काल में उनकी स्तिथि के अनुसार दी गयी है , इसलिए किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है , क्योंकि यह प्रतिवर्ष होने वाली एक खगोलिक घटना है जिसका मनुष्य जीवन पर सामान्य प्रभाव पड़ता रहता है , लेकिन मुख्य प्रभाव के लिए आपके कर्म और आपकी जन्म पत्री में नव ग्रहों की स्तिथि ज्यादा प्राथमिकता रखती है , अतः अपने जीवन में आने वाली असुविधा जनक परेशानियों के लिए समय समय पर किसी अच्छे ज्योतिषाचार्य का परामर्श अवश्य लेना चाहिए ।